Mahindra Marazzo बढ़ी हुई कीमत के साथ वापस आ गई
News Synopsis
भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा Mahindra की ओर से 7 सीटर MPV Marazzo को एक बार फिर वापस लाया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में कितना बदलाव किया है। MPV में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कितना पावरफुल इंजन मिलता है।
महिंद्रा ने 7 सीटर MPV महिंद्रा मराजो को इंडियन मार्केट में वापस ला दिया है। इस MPV को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर फिर से लिस्ट कर दिया गया है। कुछ समय पहले कंपनी ने इसे वेबसाइट से हटा दिया था।
महिंद्रा ने मराजो में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, 17.78 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, 680 लीटर बूट स्पेस, 43.18 सेमी एलॉय व्हील, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, रियर व्यू कैमरा, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल एयरबैग, बॉडी ऑन फ्रेम डिजाइन, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट, सराउंड कूल टेक्नोलॉजी, फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, फॉग लैंप के साथ कॉर्नरिंग लैंप, सर्विस रिमाइंडर, एबीएस, ईबीडी, फ्रंट आर्म रेस्ट जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
कंपनी ने 7 सीटर MPV में 1497 cc क्षमता का डीजल इंजन दिया है। जो इसे 90.2 kW की पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। MPV में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 45 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।
महिंद्रा मराज़ो को सिर्फ MPV कैटेगरी में बेचती है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति XL6, किआ कैरेंस, टोयोटा रुमियन और टोयोटा इनोवा जैसी MPV से है।
महिंद्रा ने Marazzo MPV के लिए कुल तीन वेरिएंट पेश किए हैं। यह अपने बेस वेरिएंट M2 में उपलब्ध है, जबकि इसे मिड और टॉप वेरिएंट M4 प्लस और M6 प्लस के रूप में खरीदा जा सकता है। इस नई Marazzo की कीमत में पहले से 20,000 रुपये का अंतर है।
इसके बेस वेरिएंट M2 की एक्स-शोरूम कीमत 14.59 लाख रुपये से शुरू होती है। मिड वेरिएंट M4 Plus की एक्स-शोरूम कीमत 15.86 लाख और टॉप वेरिएंट M6 Plus को 16.92 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
महिंद्रा मराजो पुरानी Vs नई कीमतों का कम्पेरिजन | |||
वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत | अंतर |
M2 7s | ₹14,39,400 | ₹14,59,400 | ₹20,000 |
M2 8s | ₹14,39,400 | ₹14,59,400 | ₹20,000 |
M4 Plus 7s | ₹15,66,001 | ₹15,86,000 | ₹19,999 |
M4 Plus 8s | ₹15,74,200 | ₹15,94,200 | ₹20,000 |
M6 Plus 7s | ₹16,72,001 | ₹16,92,000 | ₹19,999 |
M6 Plus 8s | ₹16,80,200 | ₹17,00,200 | ₹20,000 |