Forbes richest list: भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल नेटवर्थ 800 बिलियन डॉलर के पार

News Synopsis
forbes richest list: कारोना महामारी Corona Pandemic के बाद देश में मांग में वृद्धि दर्ज होने की वजह से भारत India ब्रिटेन UK को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था Economy बन गया है। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार Domestic stock market में पिछले वर्ष की तुलना में मामूली गिरावट Slight decline भी देखने को मिली है। सबसे ज्यादा कमजोरी रुपए में नजर आई है। जो इस अवधि में 10 प्रतिशत तक टूटता दिखा है। इन सबके बावजूद फोर्ब्स की 2022 की लिस्ट Forbes list 2022 के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में 25 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है और उनका कुल नेटवर्थ Total net worth 800 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। भारत के अमीरों की संपत्ति में यह वृद्धि मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर टायकून Infrastructure tycoon गौतम अडाणी की संपत्ति Gautam Adani's wealth में रिकॉर्ड वृद्धि के कारण दर्ज की गई।
2008 के बाद पहली बार भारतीय के 100 अमीरों की लिस्ट के शीर्ष नाम में बदलाव नजर आया है। वर्ष 2021 में गौतम अडीणी की संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ हुआ था। इस वर्ष उनकी संपत्ति दोगुनी वृद्धि के साथ 150 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है और वे देश के सबसे अमीर व्यक्ति richest person बनने के साथ ही पूरी दुनिया के दूसरे सबसे धनवान व्यक्ति बन गए हैं। डॉलर और प्रतिशत दोनों ही मापदंडों पर उनकी संपत्ति में इस वर्ष सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। अडाणी ने ऐलान किया है कि वे अगले एक दशक में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करेंगे, इस निवेश का 70 फीसद हिस्सा ग्रीन एनर्जी Green Energy के क्षेत्र में होगा।
वहीं अगर बात करें ऑयल, गैस और टेलीकॉम क्षेत्र Gas and Telecom sector की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज Reliance Industries के मुखिया मुकेश अंबानी Mukesh Ambani की तो इस लिस्ट में वे दूसरे पायदान हैं। उनकी संपत्ति 88 बिलियन डॉलर है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 5 प्रतिशत की कमी आई है। अडाणी और अंबानी Adani and Ambani की संपत्ति का मूल्य भारत के 100 अमीरों की लिस्ट के कुल नेटवर्थ का करीब 30 फीसदी है।