मारुति सुजुकी Maruti Suzuki मौजूदा मॉडल के स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च करके मौजूदा फेस्टिव सीजन का फायदा उठा रही है। हाल ही में इंडो-जापानीज कार मेकर ने ग्रैंड विटारा का डोमिनियन एडिशन लॉन्च किया था, जिसमें एडिशनल एक्सेसरी पैकेज भी शामिल हैं। अब इंडो-जापानीज ने बलेनो का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।
बलेनो रीगल एडिशन Baleno Regal Edition नाम की इस प्रीमियम हैचबैक में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेसरी किट भी मिलती है। रीगल एडिशन बलेनो के सभी वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें मैनुअल, ऑटोमैटिक और सीएनजी वेरिएंट शामिल हैं।
मारुति सुजुकी के सीनियर एक्सक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा "बलेनो हमेशा प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे आगे रही है, जिसने कस्टमर की अपेक्षाओं को फिर से परिभाषित किया है। इस फेस्टिव सीज़न को हमारे कस्टमर्स के लिए और अधिक रोमांचक और आनंददायक बनाने के लिए हमने नए बलेनो रीगल एडिशन को सावधानीपूर्वक तैयार किया है। इसमें आकर्षक इंटीरियर और एक्सटीरियर एन्हैंसमेंट्स के साथ अलग स्टाइलिंग है।"
रीगल एडिशन में केबिन के आराम को बढ़ाने और प्रीमियम हैचबैक की स्टाइलिश अपील को बढ़ाने के लिए सावधानीपूर्वक क्यूरेट किए गए एक्सेसरीज़ की एक रेंज प्रदान की गई है। बाहरी हिस्से में इसमें ग्रिल, फ्रंट अंडरबॉडी स्पॉइलर और फॉग लैंप गार्निश के लिए ऊपरी गार्निश है। रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर और बैक डोर गार्निश के लिए एक समान स्टाइलिंग ट्रीटमेंट उपलब्ध है, साथ ही बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइज़र i20 राइवल को एक फ्रेश अप्पेअल देते हैं।
बलेनो रीगल एडिशन के केबिन के अंदर इसमें नया सीट कवर, इंटीरियर स्टाइलिंग किट, विंडो कर्टेन और ऑल-वेदर 3D मैट दिए गए हैं। अल्फा, जेटा, डेल्टा और सिग्मा ट्रिम्स में उपलब्ध, रीगल एडिशन ट्रिम्स की कीमत संबंधित स्टैंडर्ड ट्रिम से क्रमशः 45,829 रुपये, 50,428 रुपये, 49,990 रुपये और 60,199 रुपये है। बलेनो रीगल एडिशन पैकेज में दी जाने वाली सुविधाओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।
ALPHA | ZETA | DELTA | SIGMA |
Front Underbody Spoiler | Front Underbody Spoiler | Front Underbody Spoiler | Front Underbody Spoiler |
Rear Underbody Spoiler | Rear Underbody Spoiler | Rear Underbody Spoiler | Rear Underbody Spoiler |
Seat Cover (Dual Tone Liner Finish) | Seat Cover (Dual Tone Liner Finish) | Seat Cover (Dual Tone Liner Finish) | Seat Cover (Dual Tone Liner Finish) |
All Weather 3D Mat | All Weather 3D Mat | All Weather 3D Mat | All Weather 3D Mat |
Body Side Moulding | Body Side Moulding | Body Side Moulding | Body Side Moulding |
Mud Flap | Mud Flap | Mud Flap | Mud Flap |
3D Boot Mat | 3D Boot Mat | Grille Upper Garnish – Chrome | 3D Boot Mat |
Grille Upper Garnish – Chrome | Grille Upper Garnish – Chrome | Rear Garnish – Chrome | Grille Upper Garnish – Chrome |
Rear Garnish – Chrome | Rear Garnish – Chrome | Premium Steering Cover (Grip PU) | Rear Garnish – Chrome |
Interior Styling Kit | Premium Steering Cover (Grip PU) | Interior Styling Kit | Premium Steering Cover (Grip PU) |
Back Door Garnish – Chrome | Interior Styling Kit | Back Door Garnish – Chrome | Interior Styling Kit |
High Performance Vacuum Cleaner | Back Door Garnish – Chrome | High Performance Vacuum Cleaner | Back Door Garnish – Chrome |
Fog Lamp Garnish – Chrome | High Performance Vacuum Cleaner | Fog Lamp | Mid Chrome Garnish |
NEXA Cushion Black | Fog Lamp Garnish – Chrome | Mid Chrome Garnish | High Performance Vacuum Cleaner |
Logo Projector Lamp | NEXA Cushion Black | NEXA Cushion Black | Fog Lamp |
Premium Body Cover | Logo Projector Lamp | Premium Body Cover | Premium Body Cover |
Door Visor | Premium Body Cover | Door Visor | NEXA Cushion Black |
Protective Sill Guard | Door Visor | Protective Sill Guard | Door Visor |
Window Curtain (4 door) | Protective Sill Guard | Protective Sill Guard | |
Rear Parcel Shelf | |||
Air Inflator – Digital | |||
Logo Projector Lamp | |||
Gel Perfume – Breeze | |||
Window Curtain (4 door) | |||
Chrome Handle (1 Hole) |
रीगल एडिशन के अपग्रेड के अलावा मारुति बलेनप में प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट्स के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9.0 इंच का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और 40 से अधिक स्मार्ट फीचर्स के साथ नेक्स्ट-जनरेशन सुजुकी कनेक्ट टेलीमैटिक्स शामिल हैं।