अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का उम्मीद से कम रहना चिंताजनक- डी सुब्बाराव 

Share Us

347
अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का उम्मीद से कम रहना चिंताजनक- डी सुब्बाराव 
05 Sep 2022
min read

News Synopsis

केंद्रीय बैंक आरबीआई RBI के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव Former Governor D Subbarao ने जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था Economy में बड़ी छलांग की उम्मीद थी। लेकिन, आर्थिक वृद्धि दर का उम्मीद से कम रहना निराशा और चिंताजनक Disappointing and worrying है। 2022-23 की जून तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर GDP growth rate 13.5 फीसदी रही।

सुब्बाराव ने रविवार को कहा कि, उन्हें चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर के 13.5 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान था। मौजूदा परिस्थितियों में यह निराशा और चिंता का कारण बन गया है। सुब्बाराव ने अपने बयान में आगे कहा कि, आगे की तिमाहियों में वृद्धि दर में और गिरावट की आशंका है। अल्पावधि में वृद्धि दर कमोडिटी की उच्च कीमतों High commodity prices, वैश्विक मंदी की आशंका Fear of global recession, आरबीआई RBI की सख्त मौद्रिक नीति और एक असमान मानसून से प्रभावित हो सकती है। असमान मानसून से फसल उत्पादन पर असर पड़ेगा।

वहीं अगले 4-5 साल में 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए विकास दर लगातार 8-9 फीसदी होनी चाहिए। इसके लिए निर्यात समेत कई चुनौतियां है जिनसे निपटना जरूरी है। निजी निवेश कुछ वर्षों से रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। निर्यात भी वैश्विक मंदी Global slowdown के कारण कठिन परिस्थितियों Tough conditions का सामना कर रहा है। राजकोषीय बाधाओं की वजह से सार्वजनिक निवेश को चुनौती मिल रही है।