कुछ खतरनाक पेड़ जो ले सकते हैं जान भी

Share Us

3106
कुछ खतरनाक पेड़ जो ले सकते हैं जान भी
17 Nov 2021
9 min read

Blog Post

पृथ्वी पर जीवन संभव होने का मुख्य कारण प्रकृति है। इस प्रकृति पर जो मुख्य चीज है वो हैं पेड़-पौधे। इन्ही के कारण मनुष्य का जीवन संभव है। ये पेड़-पौधे धरती पर रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पेड़-पौधों से हमें सब्जियाँ, फल, फूल और लकड़ियाँ आदि मिलती हैं। इस प्रकृति में कई ऐसी चीज़ें हैं जिन पर हम आसानी से विश्वास नहीं कर पाते हैं। ऐसी ही एक जानकारी पेड़-पौधों के संबंध में भी है। इस पृथ्वी पर कुछ ऐसे खतरनाक और जहरीले पेड़ भी हैं जो हमें हानि पहुँचाने के साथ-साथ हमारी जान तक ले सकते हैं।

पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा ही महत्व है। ये हमें ऑक्सीजन Oxygen देने के साथ-साथ कई तरह के फल-फूल, जड़ी बूटियां और भी कई मह्त्वपूर्ण चीज़ें देते हैं। मतलब बिना पेड़-पौधों के मानव जीवन का कोई अस्तित्व ही नहीं है। पेड़-पौधे हमारे लिए बहुत ही अनमोल होते हैं। इनकी तुलना किसी और चीज से नहीं की जा सकती है। पेड़-पौधों से ही वातावरण शुद्ध रहता है और पेड़-पौधे ही हमें जीवन प्रदान करते हैं। पेड़-पौधों से ही हमें ऑक्सीजन मिलती है जिससे हम जी पाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस पृथ्वी पर कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं जो अत्यंत खतरनाक हैं यानि इस धरती पर कुछ ऐसे पेड़ हैं कि लोग इनके पास जाने से भी डरते हैं। वो इतने जहरीले होते हैं कि उनसे हमारी जान तक जा सकती है। ऐसे ही आज कुछ पेड़-पौधों के विषय में जानते हैं। 

सरबेरा ओडोलम Serbera Odollam

सरबेरा ओडोलम को सुसाइड ट्री के नाम से भी जाना जाता है। जहां भी यह पेड़ पाया जाता है वहां की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है जिससे किसी को भी इससे नुकसान न हो। सरबेरा ओडोलम नाम का यह पेड़ दिखने में जितना सुंदर लगता है उतना ही यह खतरनाक होता है। यह पेड़ कोबरा से भी खतरनाक होता है। यह पेड़ भारत के साथ-साथ दक्षिण पूर्वी एशिया के कुछ देशों में भी पाया जाता है। इस पेड़ का जहरीला होने का कारण इस फल का बीज है। इसमें सरबेरिन नामक तत्व पाया जाता है। मतलब गलती से भी अगर किसी ने इसको थोड़ी सी भी मात्रा में खा लिया तो उसकी जान चली जाती है। 

टेक्सस बेक्टाटा Taxus baccata

यह खतरनाक पेड़ यूरोप ,अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह इतना जहरीला होता है कि इसका जहर अगर किसी इंसान को दे दिया जाए तो उसकी चंद घंटों में मौत हो जाती है। इसके हर हिस्से में टैक्सीन नाम का ज़हर होता है सिर्फ बीज को छोड़कर। 

पोषमवुड Possumwood

ये पेड़ भी बहुत ही खतरनाक होता है। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं। इसके जो फल होते हैं वो पकने के बाद बम की तरह धमाका करते हैं और फट जाते हैं। धमाके के कारण इसके बीज हवा में फ़ैल जाते हैं और यह धमाका इतना तेज होता है कि यदि कोई इसकी चपेट में आ जाये तो इससे उसकी जान भी जा सकती है। 

जिमपी स्टिंगर Gympie Stingers

यह वृक्ष ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। जंगलों में पाया जाने वाला यह पेड़ सबसे खतरनाक पेड़ों में से एक माना जाता है। यह देखने में जितना खूबसूरत होता है उतना ही खतरनाक भी होता है। इसके ऊपर कांटे होते हैं जिससे ये सुंदर लगता है और यही कांटे इसके खतरनाक होते हैं। इन काँटों के जहर से इंसान की मौत तक हो सकती है। 

मेंचिलीन Manchineel

यह पेड़ कैरेबियन सागर के आसपास पाया जाता है। इस पेड़ का नाम "गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स" में भी शामिल है। इसका जो विषैला भाग है वो इसके फल हैं। अगर कोई इसके फलों को खा ले तो उसकी मौत भी हो सकती है। इसको खाते ही उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां शुरू हो जाती हैं इसलिए इसको लिटिल एप्पल ऑफ डेथ या मौत देने वाला छोटा सेब भी कहते हैं ।